Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से दिल्ली के लिए चल सकती है ट्रेन, अभी-अभी मिल रहा है ताजा अपडेट

Ad

पहली बार उत्तराखंड से यात्रियों को लेकर रवाना हुई ट्रेन,लोग बोले Thank You

हल्द्वानी: शहर से दिल्ली के लिए ट्रेन चलने का इंतजार करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। काठगोदाम से दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन जल्द हो सकता है। दिल्ली में कुमाऊं क्षेत्र के सैकड़ों परिवार निवास करते हैं। फिलहाल परिवहन निगम बस सेवा केवल राज्य में ही दे रहे हैं। प्रवासियों के पास टैक्सी के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा कुमाऊं के बाजार में दिल्ली से काफी सामान आता है जो ट्रेन के ना चलने से नहीं आ रहा है और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए काठगोदाम स्टेशन से दिल्ली ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है । इस बारे में काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने अपडेट दिया कि काठगोदाम से दिल्ली ट्रेन चलने की उम्मीद है। बता दें कि एक जून से देश में ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। काठगोदाम से एक ट्रेन राजधानी देहरादून के लिए संचालित होती है। इसके अलावा राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए भी एक ट्रेन का संचालन हो रहा है।

एक तरफ दिल्ली से उत्तराखंड आने वालों के लिए ये राहत भरी खबर है लेकिन प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने विकराल रूप लिया हुआ है। वहां से अगर कोई शहर में एंट्री लेता है तो वायरस के फैलने का खतरा भी अधिक है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले एक हफ्ते से तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 127 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 4600 पार पहुंच गया है। बता दें कि आज 96 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1338 एक्टिव केस हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top