Nainital-Haldwani News

नीट की तैयारी के लिए हल्द्वानी पहुंचे दो सगे भाई बन गए स्मैक तस्कर,अब पहुंचे जेल

Ad

हल्द्वानी: शहर की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। नैनीताल पुलिस ने दो बड़े स्मैक सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पास से 73.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। तस्करों की पहचान तौफिक अली पुत्र अजमत अली निवासी कजरहाई थाना भोट जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र- 22 वर्ष और मुफीद अली पुत्र अजमत अली निवासी कजरहाई थाना भोट जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र- 19 वर्ष है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आपरेशन वज्रपात के तहत पिछले दिनों हल्द्वानी पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय हल्द्वानी के निर्देशन में हल्द्वानी शहर के स्मैक का कारोबार करने वाले व स्मैक का उपयोग करने वाले सन्दिग्धों को चिन्हित कर अभियान के तहत 60 से अधिक लोगों को कोतवाली सभागार में लाकर स्मैक के स्रोत के सम्बन्ध में उनसे विस्तृत पूछताछ की गई थी। स्मैक के आदी नशेड़ियों की काउन्सलिगं की गयी। इसी क्रम में पूछताछ में उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के स्मैक के बड़े तस्कर जो स्थानीय तस्करों को स्मैक सप्लाई करते हैं के 12 से अधिक नाम प्रकाश में आये जिनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस लगातार सक्रिय थी।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को डीके पार्क हल्द्वानी के पास से बाइक सं. UP22AP-0152 सहित भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस पूछताछ में परवेज निवासी बिलासपुर के माध्यम से उक्त स्मैक लाया जाना बताया जा रहा है जिस सम्बन्ध में पतारसी- सुरागरसी की जा रही है। दोनों गिरफ्तार सगे भाई है और हल्द्वानी में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी भी कर चुके है। दोनों भाई कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में स्मैक तस्करी करने लगे ।

उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्मैक तस्करों के विरुद्ध आपरेशन वज्रपात के तहत अन्य बड़े स्मैक तस्करों का चिन्हीकरण व उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रचलित है । पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, उनि. देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कानि. कुन्दन कठैत ,कानि. वीरेन्द्र चौहान, कानि. इसरार अहमद,कानि. उमेश पन्त,कानि. हितेन्द्र वर्मा ,का.भूपाल सिंह व गंगा प्रसाद शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top