Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निर्मला स्कूल के सामने सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Ad


हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के सामने हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेजरफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बाइक में तीन युवक सवार थे। तीसरे युवक को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवक MBPG कॉलेज के छात्र थे। मृतकों की पहचान दिनेशपुर निवासी दीपक बिष्ट और कुसुमखेड़ा के गौरव ओली के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान चेतन पंत के रूप में हुई है। मृतक गौरव ओली के पिता बरेली में सीडीओ हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

खबर के अनुसार बुधवार की प्रातः करीब 5 बजे तीनों युवक बाइक संख्या यूके 06 एटी-6307 पर सवार होकर काठगोदाम की तरफ घूमने चले गये। 6 बजे के आस-पास तीनों बाइक पर सवार होकर वापस हल्द्वानी की तरफ लौट रहे थे कि तभी निर्मला कांवेंट स्कूल के पास यह हादसा हो गया। तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने सुशीला तिवारी पहुंचाया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों में से किसी भी युवक ने हेल्मेट नही पहना था। यदि इन्होने हेल्मेट पहना होता तो इस तरह हेड इंजरी से जान नहीं जाती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top