Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी जानें सब्जियों के दाम, किसी को मत देना ज्यादा रुपए

Ad

हल्द्वानी: शहर में प्रशासन द्वारा एक बार फिर सब्जियों के दाम फिक्स किए गए हैं। प्रशासन को लगातार जनता की ओर से शिकायत मिल रही है कि फुटकर विक्रता अधिक दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की और 10 के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। इसके साथ ही एक बार फिर सब्जियों के दाम फिक्स किए गए हैं। डीएम सविन बंसल ने साफ किया है कि कोई भी फुटकर विक्रता अगर इन दामों से ज्यादा लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर पूरे जिले में सब्जियों के रेट फिक्स किए गए हैं जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी की गई लिस्ट में आलू ,प्याज, गोभी, लोकी, मटर, बीन, गाजर, अदरक, टमाटर, लहसुन, शिमला मिर्च जैसी मुख्य सब्जियों के दाम फिक्स कर दिए हैं।

  1. आलू 20 से 25 रुपए किलो
  2. प्याज 20 से 25 रुपए किलो
  3. गोभी- 13 से 16 रुपए किलो
  4. लौकी- 17 से 23 रुपए किलो
  5. मटर- 25 से 35 रुपए किलो
  6. बीन -15 से 20 रुपए किलो
  7. गाजर- 30 से 32 रुपए किलो
  8. अदरक -70 से 90 रुपए किलो
  9. टमाटर -25 से 30 रुपए किलो
  10. लहसन -70 से 90 रुपए किलो
  11. शिमला मिर्च-30 से 40 रुपए किलो

    ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top