Nainital-Haldwani News

बेटी ने किया हल्द्वानी का नाम रोशन, वैंडी की खुशी का इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वैंडी स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। स्कूल की छात्रा का इंटरनेशनल टूर्नामेंट में चयन ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। खबर के अनुसार स्कूल की छात्रा खुशी पचवाड़ी का चयन इंटरनेशनल किक बॉक्सिग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 9 फरवरी से 13 फरवरी तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम दिल्ली में खेली जानी है। विद्यालय प्रबंधक विकल बवाड़ी ने बताया कि खुशी के इंटरनेशनल टूर्नामेंट में चयन ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। एक बार फिर साबित हुआ है कि बेटियां किसी से कम नहीं है। विद्यालय कोच सौरभ सनवाल ने बताया कि पूर्व में भी खुशी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है। आने वालें टूर्नामेंट के लिए वैंडी स्कूल परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

vendy school student khushi internationa selection
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top