Nainital-Haldwani News

आखिर ऐसा क्यों! दिल्ली से नैनीताल लौटी महिला का ग्रामीणों ने जमकर किया विरोध

Ad

आखिर ऐसा क्यों! दिल्ली से नैनीताल लौटी महिला का ग्रामीणों ने जमकर किया विरोध

नैनीतालः राज्य में प्रवासियों का आने का सिलसिला जारी है। दूसरें राज्यों में फंसे प्रवासियों को राज्य वापस लाया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रवासियों का वापस लाने का विरोध लगातार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल से सामने आया है। जहां दिल्ली से लौटी एक महिला को ग्रामीणों ने गांव में रहने से रोक दिया। पुलिस की मदद से महिला की स्वास्थय जांच कर उसे क्वारंटाइन कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पुलिस का कहना है नैनीताल के पास भलयूटी गांव में दिल्ली से आई एक महिला अपने दोस्त के वहां पहुंची। ग्रामिणों को जैसे ही इस बारे में पता चला तो वे महिला को रोकने के विरोध में हंगामा करने लग गए। हंगामे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। और महिला की स्वास्थय जांच करवाई और फिर सूखाताल टीआरसी में क्वारंटाइन कर दिया।

प्रवासियों के वापस आने से राज्य में कोरोना के मामलें लगाता बढ़ते जा रहे हैं। हमारी आपसे अपील है कि आप प्रवासियों और अंजान व्यकतियों से दूरी बनाए रखें। और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।जिससे आप अपने आप को और अपने परिवार को इस माहामारी से बचा सकें। और प्रवासियों का विरोध ना करें वे भी यहीं के निवासी हैं। अगर आप उनका विरोध करेंगे तो वे मानसिक रूप से कमजोर हो जाएंगे। इसलिए हम यह भी अपील करते हैं कि आप प्रवासियों का विरोध ना करें। प्रशासन को इसकी जानकारी दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top