Nainital-Haldwani News

कल से हल्द्वानी में शराब की दुकानें बंद, अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

Ad

कल से हल्द्वानी में शराब की दुकानें बंद, अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

हल्द्वानी में कल ( 15 मई ) से शराब की दुकाने बंद रहेगी। व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। शराब व्यापारियों की बीच अहम बैठक हुई थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें बंद थी। उन्हें 4 मई से खोला तो गया था लेकिन कोरोना टैक्स लगाया गया, जिससे उनका मुनाफे के प्रतिशत में कटौती हुई। इसके अलावा सरजार्ज माफ करने की अपील उन्होंने सरकार से की थी, जिस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

व्यापारियों का कहना है कि शराब ही नहीं बिकी तो कैसे हम टैक्स दे सकते हैं। इस फैसले के बाद कुमांऊ की सभी शराब की दुकानें कल से बंद रहेंगी और ये फैसला कब वापस लिया जाएगा ये सरकार के अगले कदम पर निर्भर करता है। व्यापारियों के फैसले के बाद सरकारी राजस्व को करोड़ो के घाटे का सामने करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top