Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः दमुवाढूंगा निवासी ट्रैक मैन की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Ad

हल्द्वानीः हावड़ा से काठगोदाम आने वाली बाघ एक्सप्रेस (13019) से आज सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रेन लालकुआं से काठगोदाम की ओर आ रही थी। लगभग 45 साल के राजेश कुमार हल्द्वानी दमुवाढूंगा निवासी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि 48ac मोतीनगर व 49ac गोरापडाव के बीच में यह हादसा बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मौके पर रेलवे के उच्च अधिकारी भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक रेलवे में ट्रैक मैन के रूप में कार्यरत था। और ऑन ड्यूटी में था। इसका कार्य क्षेत्र बेरिपडाव से तिनपानी के पास तक था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top