Nainital-Haldwani News

महिला होमगार्ड ने बढ़ाई खाकी की शान,एक कारनामे से पूरे उत्तराखंड में छा गई पुष्पा देवी

Ad

हल्द्वानी: होमगार्ड्स को उत्तराखंड पुलिस का सहायक माना जाता है। अपने काम से वह इस बात को पुख्ता भी करते आए है। बड़े अवसरों में होमगार्ड्स की तैनाती पुलिस के जवानों की तरह ही होती है। हल्द्वानी में रविवार को एक घटना ने एक बार फिर होमगार्ड टीम को सुर्खियों में ला दिया है। महिला होमगार्ड ने खाकी की शान बढ़ाई है। बाजार में खरीदारी को पहुंची एक महिला की पर्स को टप्पेबाज छीन कर भाग खड़ा हुआ, इनते में महिला होमगार्ड प्पेबाज के पीछे दौड़ी और तीन मंजिल से उसको पकड़ कर थाने ले गई। आरोपी किच्छा का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला होमगार्ड पुष्पा देवी दोपहर कालाढूंगी चौराहे पर खड़ी अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी बीच ऋतु खत्री खोलिया निवासी बिठौरिया नंबर एक ऑटो से उतरी और बाजार की ओर जाने लगी। इसी बीच एक युवक उनका पर्स छीन कर भाग खड़ा हुआ। पर्स में 3000/- एटीएम आधार कार्ड था। महिला ने शोर मचाया तो महिला होमगार्ड उसके पीछे दौड़ी। टप्पेबाज कुछ दूरी पर जाकर छत पर चढ़ गया। तीन मंजिल से महिला होमगार्ड ने उसको पकड़ लिया। जिसके बाद महिला होमगार्ड टप्पेबाज को थाने ले गई। महिला होमगार्ड पुष्पा देवी के भरसक प्रयास के द्वारा अभियुक्त सलमान को पकड़ कर कोतवाली हल्द्वानी के सुपुर्द किया गया कोतवाली हल्द्वानी में उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्व धाराः-379/411 भादवी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

डॉ0 जगदीश चन्द्र एस0पी0 सिटी हल्द्वानी के द्वारा महिला होमगार्ड पुष्पा देवी द्वारा अपने डयूटी के प्रति सजक रहते हुये उनके उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरूस्कार व प्रस्तुति पत्र देने की घोषणा की गयी साथ ही कमांडेंट होमगार्ड महोदय को भी महिला होमगार्ड पुष्पा देवी के उत्साहवर्धन हेतु पत्राचार करने के आदेशित किया गया। इसके अतिरिक्त कोतवाली हल्द्वानी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगल सिंह नेगी के द्वारा भी मौके पर महिला होमगार्ड पुष्पा देवी के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top