Nainital-Haldwani News

IAS सविन बंसल का हुआ ट्रांसफर, नैनीताल के नए डीएम बने धीराज सिंह गर्ब्याल

Ad

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन में अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है, जहां 11 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी का तबादले किया गया है। इस लिस्ट में नैनीताल के जिला अधिकारी सविन बंसल का नाम भी है। उन्हें अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग आयुक्त स्वास्थ्य तथा मिशन निदेशक बनाया गया है। वहीं धीराज सिंह गर्ब्याल जो पौड़ी के जिलाधिकारी के पद पर थे उन्हें नैनीताल का डीएम बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा अल्मोड़ा जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया है। सुरेंद्र नारायण पांडे को जिलाधिकारी चंपावत से जिला अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। IAS विजय कुमार जोगदांडे को पिथौरागढ़ से हटाकर पौड़ी का डीएम बनाया गया है। आईएएस आनन्द स्वरूप को पिथौरागढ़ जिले का डीएम नियुक्त किया गया है। आईएएस अनुराधा पाल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ias1.jpg
ADVERTISEMENTS Ad
To Top