Nainital-Haldwani News

क्या हल्द्वानी में थमेगा रजिस्ट्री का फर्जीवाड़ा,DM ने पुराना रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए

Ad

Haldwani News: Land Fraud: जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्राधिकरण द्वारा रेरा के प्रावधानों के उल्लंघन की सूचना देने के बाद भी विवादित खातों में रजिस्ट्री की शिकायत पर सब रजिस्टार हल्द्वानी एव रामनगर को तलब करते हुए बैठक ली एवम संबंधित को कार्यालय में कार्यप्रणाली में सुधारने लाने के निर्देश दिए कहा यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सब रजिस्टार से फर्जी एफिडेविट के साथ फर्जी तरीके एवम रेरा के प्रविधानो के नियमों का उल्लंघन कर जो रजिस्ट्री की जा रही है, उन पर संज्ञान मिलने पर भी कारवाही न करने के संबंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए झूठे शपथ पत्र देने की पुष्टि होने पर दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को गौलापार क्षेत्र की उन रजिस्ट्रीयो का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जिनमें रेरा के प्रावधानों के विषय में लगाया गया शपथ पत्र गलत प्रतीत हो रहा है। यदि जांच में उक्त शपथ पत्र गलत पाये जाते है तो ऐसे रजिस्ट्रीकर्ता के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह सब रजिस्टार पुरानी हल्द्वानी गोपाल सिंह बिष्ट , सदीप तिवारी,रामनगर प्रताप सिंह रावत उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top