Nainital-Haldwani News

नशे में धुत डॉक्टर ने हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल में काटा हंगामा, जो करना है कर लो

Ad

हल्द्वानी:हॉस्पिटल में डॉक्टर मरीजों की जान बचाने के लिए तैनात किए जाते हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हर वक्त अपने ढांचे को सुधारने की बात करता है लेकिन मरीजों और उनके परिजनों को डॉक्टरों के गलत व्यवहार का सामना करना पड़ता है । पिछले कई दिनों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां डॉक्टर अपने कर्म को भूलकर बदतमीजी कर रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी स्थित बेस हॉस्पिटल से सामने आया है जहां डॉक्टर नशे की हालत में है। इमरजेंसी में तैनात डॉ शराब पीकर मरीजों और तीमारदारों के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करता दिख रहा है । मामले को लेकर हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को हल्द्वानी में घायल युवकों को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां पर तैनात डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके अलावा उन्होंने तीमारदारों से बदतमीजी भी की, मौके पर पुलिस को बुलाया गया लेकिन डॉक्टर साहब की बदतमीजी नहीं रुकी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर साहब कह रहे हैं कि मेरी शिकायत प्रधानमंत्री से कर लो या फिर मुख्यमंत्री से मैं इलाज नहीं करूंगा ।

इसके अलावा वीडियो में डॉक्टर साहब आपत्तिजनक शब्द भी बोलते नजर आए हैं। मामला सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ रहा है।शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है लेकिन कुछ भी हो इस पूरे मामले ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया। जो डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए तैनात किए गए हैं वह बदतमीजी कर रहे हैं ।अगर इस तरह के मामलो में कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया जाता है तो यह घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ेंगी और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top