Nainital-Haldwani News

मुखानी स्थित कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट तीसरे मंजिल से बेसमेंट में गिरी, बाल-बाल बचे कई पत्रकार !

Ad

Haldwani News: Lift Incident: Mukhani: हल्द्वानी के मुखानी इलाके में स्थित चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर और जलागम परिषद की इमारत में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भाजपा नेता एवं जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा की प्रेस वार्ता को कवर करने पहुंचे पत्रकार उस समय लिफ्ट हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए, जब वे तीसरी मंजिल की ओर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक,जैसे ही पत्रकार लिफ्ट में सवार हुए, लिफ्ट अचानक पहले बेसमेंट की ओर गई और फिर ऊपर उठने लगी, लेकिन अचानक वह तेज झटके के साथ टूटकर फिर से बेसमेंट में गिर गई। इस अप्रत्याशित घटना से लिफ्ट के अंदर मौजूद सभी पत्रकारों में भय और घबराहट फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पत्रकारों ने तत्काल एसडीएम, नगर आयुक्त और सीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी पत्रकारों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह हादसा न केवल भवन मालिकों की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि शहर में लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलता है। जानकारी के अनुसार, अधिकांश बहुमंजिला इमारतों में लिफ्टों की समय-समय पर तकनीकी जांच नहीं कराई जाती, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि हल्द्वानी शहर की सभी व्यावसायिक और आवासीय इमारतों में लगी लिफ्टों की व्यापक जांच की जाए। जो लिफ्टें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरतीं, उनके संचालन पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top