Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: काठगोदाम में एक युवती की हत्या, डेढ़ महीने पहले हुई थी लव मैरेज

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती और उसके पति पर सौतेले पिता और भाई ने हमला किया था। युवती की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और पिता इस बात से खुश नहीं था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। एसएसपी और एसपी सिटी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान पुत्र शेर अली निवासी कोलटेक्स काठगोदाम की शहनाज से लगभग डेढ़ माह पहले लव मैरिज हुई थी। शाम लगभग 6:30 पर लड़की के पिता सलीम अंसारी और भाई असलम ने चाकू और तलवारों से लड़की शहनाज और सलमान के ऊपर हमला कर दिया। तलवार के वार से लड़की की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर मौत हो गयी,।वहीं सलमान को काफी नाज़ुक हालत में बेस हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए सलमान को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर जिले की SSP प्रीति प्रियदर्शनी ,एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र वह थाना अध्यक्ष समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। इधर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top