Nainital-Haldwani News

लालकुआं-अमृतसर ट्रेन की टाइमिंग जारी हुई, 13 घंटे में पूरा होगा सफर

Ad

Lalkuan to Amritsar: Train: इंतजार खत्म हो गया है। लालकुआं से अमृतसर के लिए चलने वाली ट्रेन को लेकर अपडेट आया है। लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस का संचलन 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से तथा 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से चलाई जाएगी। 15015 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से 13.40 बजे प्रस्थान कर रुद्रपुर सिटी से 14.18 बजे, मुरादाबाद से 16.15 बजे, सहारनपुर से 20.30 बजे, अम्बाला से 22.10 बजे, लुधियाना से 23.56 बजे तथा दूसरे दिन जलन्धर सिटी से 00.55 बजे छूटकर अमृतसर 02.20 बजे पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वापसी यात्रा में 15016 अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से 05.55 बजे प्रस्थान कर जलन्धर सिटी से 07.07 बजे, लुधियाना से 08.12 बजे, अम्बाला से 10.05 बजे, सहारनपुर से 11.25 बजे, मुरादाबाद से 15.00 बजे तथा रुद्रपुर सिटी से 16.50 बजे छूटकर लालकुआं 17.35 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top