Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात,घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में दो दिन में दो गोली चलने की वारदाते सामने आई हैं। बिंदुखत्ता गोलीकांड मामले की पुलिस जांच ही कर रही थी कि एक नया मामला गोरापड़ाव से सामने आया है। घर के बाहर घूम रहे एक 55 साल के व्यक्ति पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दी। इस घटना के बाद सनसनी मच गई है। मामला गौरापड़ाव स्थित होंडा कार शोरूम के पास का है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। वही घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कौस्तुभानंद शर्मा अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इतने में उनकी चीखने की आवाज घर के अंदर मौजूद परिजनों को सुनाई दी। वह बाहर भागे तो देखा कि वह कौस्तुभ घायल है। उन्हें किसी ने गोली मार दी। कौस्तुभानंद शर्मा को घायल अवस्था को हल्द्वानी लाया गया। पहले पूर्व सैनिक कौस्तुभानंद शर्मा को बेस हॉस्पिटल ले जाया गया था और वहां से अब उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

उनका हाल जानने के लिए एसपी सिटी जगदीश चंद्रा चिकित्सालय पहुंचे।भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व दिनेश खुल्बे सहित कई भाजपाई नेताओं ने भी चिकित्सालय पहुंच कर घायल का हाल जाना। जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक कौस्तुभ की जांघ में गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को एक कारतूस का खोल भी मिला है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया है। पुलिस कौस्तुभानंद शर्मा के परिजन व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। घर के बाहर किसी को गोली मारने की खबर के सामने आने के पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

To Top