Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी KVM स्कूल, अंजलि रावत मामले में नया अपडेट,मुखानी थाने में FIR दर्ज

Ad

KVM School: Haldwani: Anjali Rawat: केवीएम स्कूल की छात्रा अंजलि की मौत पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंजलि के पिता राजेंद्र ने स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आज शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मुखानी के नैनी व्यू कालोनी जय सिंह भगवानपुर निवासी राजेंद्र रावत आर्मी में नायब सूबेदार हैं। विगत दिवस बाल दिवस के दिन उनकी बेटी अंजलि जो हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। वह स्कूल टूर पर बरेली स्थित फन सिटी गई थी। वहां फन सिटी में अंजलि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन निजी एंबुलेंस से अंजलि के शव को लेकर उसके घर पहुंचा।

अंजलि के पिता राजेंद्र रावत ने मुखानी पुलिस को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया गया। तहरीर में उन्होंने जिस स्थान पर घटना हुई, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पिता ने बेटी की इरादतन हत्या की बात कही है, जबकि पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि तहरीर के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने घटना स्थल का खुलासा नहीं किया है। मामले की प्राथमिक जांच एसआई बीरेंद्र बिष्ट को सौंपी गई है।

पिता राजेंद्र की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा बरेली के इज्जतनगर थाने को ट्रांसफर किया जाएगा। जिसके बाद पूरे मामले की जांच बरेली में ही होगी। बरेली पुलिस की जांच में ही यह साफ होगा कि अंजलि की मौत कहा हुई थी। आज अंजलि के घर में चीख-पुकार मची रही। पोस्टमार्टम के बाद अंजलि के शव को चित्रशिला घाट ले जाया गया, जहां चाचा ने चिता को मुखाग्नि दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top