Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के पास बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, एक की हुई मौत और दूसरा घायल

file photo
Ad

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के पास दो बाइक आपस में भीड़ गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो वही दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में देर रात एमबीपीजी कॉलेज के पीछे तेज रफ्तार बाइक बुलट संख्या यूपी 24 एच 4312 व बाइक सपेलेंडर संख्या यूके 04 एएच 1148 में भिड़ंत हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर सारस्वत ढकरियाल और विनीत आर्य को रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले गई, जहां विनीत ( राजपुरा निवासी) की मौत हो गई।

वहीं सारस्वत ढकरियाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत सिर पर ज्यादा चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top