Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली स्थगित, अब इस दिन पहुंंचेंगे कुमाऊं के द्वार !

Ad

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली स्थगित हो गई है। यह रैली अब 30 दिसंबर को हल्द्वानी में हो सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार रैली की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि यह पीएम महीने के आखिरी में हल्द्वानी पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad


गढ़वाल मंडल के अंतर्गत देहरादून में चार दिसंबर को आयोजित विजय संकल्प रैली के बाद प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने कुमाऊं मंडल में भी प्रधानमंत्री की इसी तरह की रैली के आयोजन का आग्रह राष्ट्रीय नेतृत्व से किया था। इसके बाद रैली के लिए 24 दिसंबर की तिथि तय की गई। विजय संकल्प रैली के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में पांच स्थान चिह्नित किए गए। रैली के सिलसिले में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून आकर चर्चा की थी। इसके बाद हल्द्वानी में रैली करने का फैसला किया गया था। हल्द्वानी के इंटरनेशनल स्टेडिम में जनसभा होनी थी। फिलहाल पीएम मोदी का दौरा किन कारणों से आगे बढ़ा है इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top