Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा मामले में पुलिस ने दो अन्य उपद्रवियों को पकड़ा, कुल संख्या 100 के पास पहुंची

Ad

Haldwani News: Banbhulpura News : बनभूलपुरा क्षेत्र में हुआ हिंसा मामले में पुलिस ने दो अन्य दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव किया गया था। 8 फरवरी के बाद से ही आरोपियों को चिन्हित कर पकड़ा जा रहा है। उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 94 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामदकिये गये। इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 02 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

1. आरिश उर्फ हरदा पुत्र पप्पू निवासी- मलिक का बगीचा वार्ड न0- 31 बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।

2.समीर उर्फ नन्नू पुत्र अय्यूब निवासी- मोहम्मदी मस्जिद के पास बन्द गली इन्द्रा नगर बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 96 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top