Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी राधा हत्याकांड का खुलासा, घटना में शामिल 6 लोगों को पुलिस ने लालकुआं में दबोचा

Ad

एसएसपी ने जानकारी दी  कि इस तरह की वारदातों को पहले मुरादाबाद, बिलारी, मूढ़ापांडे, लक्सर, काशीपुर आईटीआई में भी अंजाम दिया गया था। इन स्थानों पर आरोपी राम सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह निवासी रावतपुर निगोही शाहजहांपुर व बचराम उर्फ लीची पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी इशापुर निगोही को ट्रेस किया गया। पुलिस की टीम ने इन्हें दबोचने के लिए घेराबंदी शुरू की और किच्छा क्षेत्र के लालकुआं रोड बेनी मतार के पास रेलवे लाइन के पास सूनसान जगह से केदार पुत्र कृपाल निवासी रम्पुरा पसगवा लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, धीरेंद्र उर्फ लड्डू पुत्र कृपाल निवासी उपरोक्त, बचराम उर्फ लीची पुत्र लक्ष्मण उर्फ हुकुम निवासी ईसापुर निगोही शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, खेम उर्फ खिम्मा पुत्र टेकराम निवासी मिल्किया निगोही शारहजहां पुत्र उत्तर प्रदेश, सूरज पुत्र टेकराम निवासी उपरोक्त व राम सिंह पुत्र त्रिलोकी निवासी रावतपुर सिंधोली शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को एक नई वारदात की योजना बनाते रंगेहाथ धर दबोचा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को मौके से इनके पास से दो तमंचे, 12 बोर के जिंदा कारतूस, तीन चाकू, सब्बल, पेचकस बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि लूटा गया माल उन्होंने आटामांडा रेलवे स्टेशन बरेली उत्तर प्रदेश के निकट झुग्गी में छिपा कर रखा गया है। यहां से पुलिस ने ट्रांजिट कैंप की डकैती से लूटे गए दो जोड़ी कान का टाप्स, एक जोड़ी झुमके, एक हार, एक जनानी अंगूठी व सिंह कालोनी से लूटी गई सोने की एक चेन, एक मोबाइल बरामद कर लिया। इस घटना में अभी पुलिस को धन्ना, लाला निवासी दलगंजन शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, रामनाथ पुत्र टेकराम निवासी ईसापुर निगोही शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की तलाश है। आरोपियों ने यूपी के कासगंज, बिजनौर और बरेली के शीशगढञ, सैन्थल, फतेहगंज, रिठौरा, बहेड़ी में भी लूट और डकैती की वारदात को कबूल किया है। टीम में कोतवाली निरीक्षक बाजपुर तुषार बोरा, ट्रांजिट कैंप इंस्पेक्टर जीबी जोशी, कोतवाली सितारगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, कोतवाली रुद्रपुर प्रभारी निरीक्षक कैलाश भट्ट, एसओजी प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसओजी उमश कमार मलिक, थानाध्यक्ष गदरपुर ललित जोशी, थानाध्यक्ष पुलभट्टा विधादत्त जोशी, एसआई अशोक कुमार, एसआई जसविंदर सिंह, एसआई सुधाकर जोशी, एसआई ओम प्रकाश,  संतोष रावत, मतलूब हुसैन, यामिन, फिरोज, बबलू गोस्वामी, प्रमोद रौतेला, राजू पुरी, एसआई होशियार सिंह, हे.का.चंद्र प्रकाश बवाड़ी, प्रकाश भगत, का.खीम सिंह अधिकारी, महेंद्र डंगवाल, बलवंत सिंह मनराल, सुबोध शर्मा,अमित त्यागी व संजय धौनी थे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top