Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी राधा हत्याकांड का खुलासा, घटना में शामिल 6 लोगों को पुलिस ने लालकुआं में दबोचा

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल और ऊधमसिंह नगर को हिला कर रख देने वाले हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने दोनों मामलों में शामिल 6 लोगों को लालकुआं से दबोच लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी एक नई घटना को अंजाम तक पहुंचाने के फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए माल और आलाकत्ल को बरेली से बरामद कर लिया है। पुलिस ने खुलासे में बताया कि आरोपी घुमंतूजाति मारवाड़ी गिरोह से थे। इस मामले में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें छैमार गिरोह का बताया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

Related image

दो हत्याकांड से दहाला था कुमाऊं

बता दें कि कि 22 जून को सर्वेश्वरी कालोनी में हुई वारदात के दौरान इन डकैतों ने महिला का कत्ल कर दिया और पति व डेढ़ साल की बेटी को अधमरा कर दिया। वहीं 7 जून को गिरोह ने हल्द्वानी में राधा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस मामले एसएसपी डा.सदानंद दाते ने सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने सर्विलांस के जरिये तीनों घटना स्थल की घटनाओं की जांच की। जांच में जुटी टीमों को पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, असम आदि प्रदेशों में दबिश के लिए भेजा गया। टीमों ने अपनी जांच को मिलाया तो सामने आया है कि ये सभी अपराधिक घटनाएं घुमंतुजाति के मारवाड़ी गिरोह ने अंजाम दिया है।  इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि  डकैत लालकुआं, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम में मौजूदगी है।

Image result for रुद्रपुर में हत्या

 

पुलिस ने लालकुआं में आरोपियों को दबोचा, नीचे अगली स्लाइड में पढ़े

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top