Nainital-Haldwani News

चर्चित गैंगरेप मामला: हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़े दो अन्य आरोपी, कबूला जुर्म

Ad

हल्द्वानी: शहर के चर्चित गैंगरेप के मामले में पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपी शिवांश चौहान पुत्र विजय चौहान निवासी रामजी विहार देवलचौड और मंगलमय शर्मा पुत्र सत्यवीर शर्मा निवासी जेल कैंपस हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अमित रावत को पहले ही दबोच चुकी है। बताते चलें कि हल्द्वानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र की युवती के साथ तीन माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पीड़िता ने वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज कराया था। पीडिता की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी ने अमित रावत, मंगलम शर्मा, शिवांश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं अदालत में धारा 164 के तहत पीडित के कलमबंद बयान दर्ज कराए गए हैं।

पुलिस को शिवांश चौहान व उसके दोस्त मंगलम शर्मा तलाश थी और परिवार वाले उनके बालाजी मंदिर दर्शन जाने की बात कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई स्थानों पर दबिशें दीं। पुलिस ने देर शाम शिवांश चौहान व उसके दोस्त मंगलम शर्मा को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया। पीडिता ने एक अक्टूबर को कोतवाली पहुंच तीनों के खिलाफ गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में पीड़िता को पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ देकर घटना को अंजाम देना कबूल किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top