Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी दमुवाढूंगा स्थित रेस्ट्रो फायरिंग, पुलिस ने दो युवकों गिरफ्तार किया

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार रात दमुवाढूंगा स्थित रेस्ट्रों में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासे करते हुए बताया कि दमुवाढूंगा पनचक्की में स्थित AM TO PM कैफे में संजू बिष्ट, दीपक व अन्य दोस्तों के साथ मौजूद था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान दीपक द्वारा लाए गए अवैध पिस्टल से संजू बिष्ट बिष्ट ने बिशन सिंह पर फायर झोंक दिया। इसके बाद बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

छानबीन के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा। दोनों चंपावत जिले के रहने वाले हैं। संजय और दीपक ने पुलिस को बताया कि कैफे में बिशन सिंह के साथ उनका विवाद हो गया था। क्रोध में आकर संजू बिष्ट ने बिशन सिंह पर फायर झोंक दिया। अवैध पिस्टल दीपक द्वारा लाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top