Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बरेली रोड के पास पकड़े गए तीन तस्कर, कार में मिली दो किलो चरस

Ad

Haldwani News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के तहत मंडी बाईपास रोड पर एक आर्टिगा कार से 1.975 किलो अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर – नन्दन सिंह (नैनीताल) सौरभ मिश्रा (बरेली) और हरीश सिंह (नैनीताल) गांवों से चरस इकट्ठा कर शहरों में बेचने के फिराक में थे। पकड़े जाने पर उन्होंने इस अवैध धंधे की पुष्टि की।

ADVERTISEMENTS Ad

तस्करों के कब्जे से 1.080 किग्रा, 476 ग्राम व 419 ग्राम चरस बरामद हुई। नन्दन सिंह के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में यह भी पता चला यह लोग गांव से इकट्ठा कर शहर में चरस सप्लाई करने का काम करते हैं।

इस कार्रवाई में कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी की टीम ने सतर्कता और कुशलता का परिचय देते हुए अपराधियों की कमर तोड़ी है। पुलिस की यह कार्रवाई चुनावी माहौल में नशे के सौदागरों के लिए कड़ा संदेश है — नशा और तस्करी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top