Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने वीकेंड पर वसूला करीब एक लाख का जुर्माना, आप बिना मास्क बाहर ना निकलना

Ad

हल्द्वानी: कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रान के बढ़ते मामलो को देखते हुए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने सुरक्षा के दृष्टिगत अधीनस्थों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश हैं। कोविड की नई गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने जुर्माना लगाया। शनिवार को कोरोना के नएं ओमिक्रोन के बढते मामलों को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को तत्काल निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानो एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों में लाउड स्पीकर के माध्यम से आम जनमानस को कोविड की नई गाइड लाईन का पालन करने, मास्क पहनने, तथा सामाजिक दूरी बनाये रखने, एवं हाथों को बार बार सैनेटाईज करने व भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने की अपील करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेशानुसार जनपद नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लाउड स्पीकर के माध्यम से जनता को कोरोना के नएं ओमिक्रोन महामारी के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं तथा बिना मास्क के सार्वजनिक स्थान पर घूमने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न एवं कोविड के नियमों का उल्लघंन करने वालें कुल 598 लोगों के महामारी एक्ट के अन्तर्गत चालान कर संयोजन शुल्क 94600/ रु0 वसूल किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top