Uttarakhand News

भारी बारिश के बीच हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी, कुछ ही देर में गौलापार हेलीपैड पर उतर सकते हैं

Ad

हल्द्वानी: बारिश ने कुमाऊं में तबाही मचा दी है। कई जगह मकान ढह गए हैं। वहीं मलवे में दबने से कई लोगों की हुई है तो कइयों को राहत टीम ने बचा लिया है। बारिश लगातार जारी है। सभी नदियां उफान पर है। कई लोग फंस गए हैं और उन्हें निकालने की कोशिश जारी है। इसके अलावा जो हाइवे बंद हुए उन्हें भी खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है कि पुष्कर सिंह धामी का आज हल्द्वानी प्रस्तावित कार्यक्रम है 1:00 बजे के आसपास के आस-पास गौलापार हैलीपैड उतर सकते हैं। वह प्रभावित इलाको का निरीक्षण कर सकते है। दिल्ली जाने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में बारिश की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश की स्थिति एवं आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए। प्रशासनिक अमले पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलर्ट मोड पर है।मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के 01 से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कम से कम हो। यात्रियों को असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top