Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पकड़ा गया देह व्यापार का काम, स्पा की आड़ में दूसरे राज्यों की युवतियों को बुलाया गया

Haldwani News: शहर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खेल जारी है। छापेमारी में एक और रैकेट पकड़ा गया है। काठगोदाम में पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार का खेल पकड़ा गया। पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। काठगोदाम पुलिस ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इस गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

काठगोदाम पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों और होटल में सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। नैनीताल रोड स्थित प्लान बी स्पा में अनैतिक गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारा तो स्पा सेंटर में बैठा युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। वहीं स्पा सेंटर में मौजूद युवतियां एक कमरे में छिप गई।

पुलिस की तलाशी में गर्भ निरोधक वस्तुएं और दवाओं के खाली रैपर मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने पांच लड़कियों को भी बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि काठगोदाम निवासी अंजू गुप्ता और फरीदाबाद हरियाणा निवासी अरुण गुलाटी पुत्र हरविंदर गुलाटी के कहने पर स्पा में काम कर रहे है। इस काम में महिला व अरुण ग्राहकों से डील करते है। जो भी रकम हासिल होती है वो रिसेप्शन में जमा होती है।

पुलिस ने सभी युवतियों को काउंसिलिंग के लिए भेजा है। पुलिस ने काठगोदाम निवासी सरगना अंजू गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहसल दूसरे आरोपी अरुण गुलाटी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आया है कि 30 मई के बाद से स्पा में आने वाले लोगों का कोई विवरण नहीं मिला।

To Top