Nainital-Haldwani News

रक्षाबंधन के लिए सजने लगा हल्द्वानी बाजार, यह राखी बनी बहनों की पहली पसंद…

Ad

हल्द्वानी: त्योहार कोई भी हो उनके आने की खुशबू बाजार में कुछ हफ्ते पहले दस्तक दे देती है। रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है और इसके लिए हल्द्वानी बाजार सज चुका है। बारिश के थमने के बाद सोमवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ राखी की दुकानों में देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1913343888970910/

इस बार राखी का कलेक्शन भी अधिक है तो ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए भी तरह-तरह राखियां मार्केट में आ गई है। रक्षा बंधन का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाने वाला है और इसके लिए बहनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोई अपने भाई को राखी बाधने के लिए जाने वाला है तो कोई नहीं उसे पोस्ट करने के लिए पहले ही खरीदी में जुट गई हैं।

 

हल्द्वानी बाजार में प्रोयू (धागे की राखी), चंदन, कुंदन, स्टोन और हाथ से बनी AD (अमेरिकन डाइमंड) रखी मौजूद है। इन सभी की कीमत 5 रुपए से शूरू होते हुए 500 रुपए तक हैं। वहीं हल्द्वानी बाजार में राजस्थानी कलचर की राखियां भी महिलाओं को खूब रास आ रही हैं। 

राखी कारोबारी छमा अग्रवाल ने बताया कि इस सीजन में जोड़ा राखी जिसे लुंबा कहते हैं, वो महिलाओं को खासा पसंद आ रही है। उन्होंने बताया कि यह दो राखी होती है जो भाभी और भैया के लिए होती है। वहीं अमेरिकन डाइमंड की भी खासा डिमांड है, इसमें लगा स्टोन आभूषण बनाने के काम भी आता है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में हाथ से बनी राखी ही पहली पसंद बनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि छोटी बहने अपने भाइयों के लिए फोटो प्रिंटेट राखी भी ले रही है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top