Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कार में युवती से दुष्कर्म, चार युवकों के नाम सामने आए और केस दर्ज

Ad

Haldwani News: Rape Case: हल्द्वानी में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कार में युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। वहीं युवती की ओर से प्राथमिकि दर्ज कराई है, जिसमें पीडिता ने 4 युवके नाम उजागर किए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया है। हालांकि इस मामले ने सुरक्षा और पुलिसिंग पर भी सवाल उठाए हैं, क्योंकि आरोपितों द्वारा तीन घंटे तक कार में युवती के साथ दुष्कर्म किया। ऐसे में शहर में लगे सीसीटीवी क्या कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक 22 वर्षीय युवती के साथ शनिवार शाम दुष्कर्म की घटना हुई। एक टाटा पंच कार में शराब पीकर रहे युवकों ने युवती को कार में खींच लिया और गाड़ी लॉक कर ली। युवती ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसका फोन ले लिया और सभी शराब पी रहे थे। उन्होंने युवती को भी जबरदस्ती शराब पिला दी। इसके बाद गाड़ी तीन घंटे तक हल्द्वानी की गलियों में घूमती रही। चारों ने उसके साथ रेप किया। युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर चारों फरार हो गए। युवती ने दोस्त को बुला उसके साथ घर पहुंची। अपनी मां को घटना की जानकारी दी, रविवार को युवती ने मनोज, सोनू, आशू और ऋषि के खिलाफ केस दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि गौजाजाली निवासी ऋषि और मंगलपड़ाव निवासी मनोज को हिरासत में ले लिया है। कार को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऋषि सट्टा लगाने का काम करता है। घटना सुशीला तिवारी हॉस्पिटल चौराहे के पास की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top