Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में रिकॉर्ड बारिश, काठगोदाम में लोगों को किया गया रेस्क्यू… हेल्प लाइन नंबर जारी

Ad

Haldwani: Heavy Rain: हल्द्वानी में शाम ढलते-ढलते बारिश ने गति बढ़ गई और कुछ ही देर में सड़कों ने तालाब की शक्ल ले ली। वहीं अधिकतर नाले उफान पर है। काठगोदाम क्षेत्र में 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हल्द्वानी-काठगोदाम के प्रभावित क्षेत्रों में एसडीएम मनीष कुमार मौके पर पहुंचे हैं। इसके अलावा एसएसपी पंकज भट्ट ने नैनीताल पुलिस की सभी टीमें अलर्ट पर रखा है। एसएसपी नैनीताल अपनी टीम के साथ संपर्क में है और संवेदनशील इलाकों की अपडेट लगातार ले रहे हैं। ( Heavy Rain in Haldwani)

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम क्षेत्र में कलसिया नाला उफान पर है। यहां फंसे करीब 250 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सभी के रहने, खाने और पेयजल के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। किसी प्रकार की जानकारी व सूचना के लिए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा 6399002099 नंबर जारी किया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों को प्रशासन द्वारा इंटर कॉलेज में लोगों के रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभी लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करें। ( Rescue in Kathgodam)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top