Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: भाजपा के तीन पदाधिकारियों के इस्तीफे से पार्टी में मचा हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: कुछ देर पहले नैनीताल जिले के भाजपा खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा देकर खलबली मचा दी है। हल्द्वानी नगर मंडल (उ) के मंडल अध्यक्ष नवीन पंत और महामंत्री दीक्षांत टंडन तथा कोषाध्यक्ष उमेश सैनी ने जिस अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफा क्यों दिया है इस बारे में कोई कारण नहीं बताया गया है। एक बात तो साफ है कि यह फैसला भाजपा टीम में अंदरूनी गुटबाजी की ओर इशारा कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top