Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी अपडेट, नहर कवरिंग कार्य के चलते बंद रहेगा ऊंचापुल लिंक मार्ग… जरूर पढ़ें

Ad

 हल्द्वानी: नहर कवरिंग कार्य होने की वजह से हल्द्वानी आटा चक्की तक मार्ग चौपहिया वाहनों के लिए कुछ दिन बंद रहेगा। जानकारी के मुताबिक चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक नहर कवरिंग मार्ग में पाइप लाइन कार्य होना है। इस दौरान चौपहिया वाहनों का यातायात 22 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणान्तर्गत चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की (ऊंचापुल लिंग मार्ग) तक नहर कवरिंग कार्य में पाइप लाइन बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है।इसके चलते 22 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक मार्ग चौपहिया वाहनों के यातायात हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं सिंचाई को व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top