Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बिजली गुल और पानी का संकट, इन क्षेत्रों के लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी

Ad

Haldwani News: शहरवासियों को शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच सात घंटे तक बिजली की कटौती झेलनी पड़ेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, कालाढूंगी रोड चौराहा, रानीबाग, गौलापार और सुभाषनगर बिजलीघर से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं यानी करीब 50 हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्युत वितरण खंड (शहर डिवीजन) के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि रानीबाग और गौलापार क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की लॉपिंग-चॉपिंग (पेड़ों की कटाई-छंटाई) के लिए यह शटडाउन जरूरी है। नैनीताल रोड स्थित चौधरी भवन के पास एक बड़े पीपल के पेड़ को हटाया जाना है, जिससे वहां से गुजर रही 33 और 11 केवी की लाइनें भी अस्थाई रूप से बंद की जाएंगी।

इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली:
काठगोदाम, नई बस्ती, नरीमन तिराहा, बदरीपरा, रेलवे कॉलोनी, कालटैक्स, ठोकर लाइन, गायत्रीनगर, चांदमारी, आदर्श कॉलोनी, ब्यूरा, गौला बैराज, कुंवरपुर, देवलाये, रानीबाग, इंदिरानगर (तल्ला और मल्ला), सुल्ताननगरी, खेड़ा चौराहा, बागजाला, पूर्वी और पश्चिमी खेड़ा, गोविंद ग्राम, नवाड़खेड़ा, किशनपुर, प्रतापपुर, जगतपुर, मदनपुर, किशनपुर रैक्वाल, जीतपुर, दौलतपुर, खोलियाबंगर, नई आबादी, रतनपुर, झूठपुर, गजेपुर, मानपुर, सुंदरपुर रैक्वाल, आनंदबाग, तहसील परिसर, कोतवाली क्षेत्र, पटेल चौक, बाजार क्षेत्र, रामलीला मोहल्ला, रेलवे बाजार, स्टेशन रोड, किदवईनगर, नैनीताल रोड, नगर निगम, वैशाली कॉलोनी, शांतिनगर, कृष्णा कुंज, नया आवास विकास, संजय कॉलोनी, जजी कोर्ट और वैलेजली लॉज शामिल हैं।

पेयजल संकट की आशंका:
गौलापार क्षेत्र के सभी नलकूप बिजली न होने के कारण ठप रहेंगे, जिससे पीने के पानी की आपूर्ति और सिंचाई कार्यों पर असर पड़ेगा। इसके अलावा पॉलीशीट, शीशम रेंज, वार्ड-10, गांधीनगर जैसे क्षेत्रों में भी जलापूर्ति बाधित रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top