Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने साथियों को बांटे कोरोना सुरक्षा कवच

Ad

हल्द्वानी:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए फील्ड में काम कर रहे पत्रकारो को नगर निगम सभागार में कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को नगर निगम सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं महिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र की संचालिका अंकिता कांडपाल और उनके पति अमित जोशी के सहयोग से पत्रकारो को कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए गए।

इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात कार्य कर लोगो तक जानकारियां पहुंचा रहे है।

इस कोरोना महामारी में हम सबको एक दूसरे के साथ खड़े रहकर मदद के लिए 24 घण्टे तत्पर रहना होगा, साथ ही उन्होंने सभी को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सवेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, महानगर महामंत्री पुष्कर अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष रावत, डाॅ. एएन तिवारी, खालिद खान, गोविंद बिष्ट, राजेश श्रीवास्तव, संजय कनेरा, भावनाथ पंडित, अरविंद उपाध्यय, संजय कुमार, अजय कुमार, दीप बिष्ट, जीवन राज, विनोद कांडपाल, शेर अफगान, उवैस सिद्दीकी, जीवन राज, भूपेंद्र गुप्ता, मनोज आर्य आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top