Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंची सशस्त्र सीमा बल की कंपनी, छावनी में तब्दील हुआ बनभूलपुरा

Ad

Haldwani News: Curfew: Banbhulpura: SSB: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल के बाद फिलहाल हल्द्वानी में माहौल शांत है। जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा को छोड़कर हल्द्वानी के बाकी हिस्सों में कर्फ्यू में राहत दी है। लेकिन दंगाइयों को पकड़ने का सर्च अभियान जोर शोर से जारी है। इसी क्रम में शहर में एसएसबी यानी केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनी की एंट्री भी हो गई है। ( Sashastra Seema Bal in Haldwani)

ADVERTISEMENTS Ad

दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में राज्य गृहविभाग द्वारा मांगी गई पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पहुंच गई है। एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स शहर में पहुंच चुकी है। बाकी अन्य तीन पैरामिलिट्री फोर्स कुछ देर में हल्द्वानी पहुंच जाएगी। इसके बाद उन सभी को दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा की तरफ भेजा जाएगा। जिसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी। कल शाम को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्र सरकार से पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की डिमांड की थी। राज्य सरकार जल्द से जल्द शांति बहाल करने की कोशिशों में जुटी है। इसके अलावा पत्थरबाजों की शिनाख्त करने के लिए सर्च ऑपरेशन भी जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये संख्या बढ़ने के आसार है। कुल 18-20 नामजद हैं और 5000 अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (Sashastra Seema Bal in Banbhulpura)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top