Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चार दोस्तों ने शुरू की अध्ययन लाइब्रेरी, 24 घंटे पढ़ने की मिल रही है सुविधा

Ad

हल्द्वानी: शहर में पिछले कुछ वक्त से कई ऐसे काम युवाओं ने शुरू किए हैं जो अपनी ओर ध्यान खींचते हैं। इस बार हम आपकों चार दोस्तों की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नैनीताल रोड स्थित दुर्गा सिटी सेंटर में अध्ययन नाम से लाइब्रेरी शुरू की है। यह लाइब्रेरी महानगरों की तरह है, जहां पर विद्यार्थियों को 24 घंटे पढ़ने की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा उन्हें लिए प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए भी स्टडी मेटेरियल मिल रहा है। कुछ वक्त पहले ही लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। अध्ययन लाइब्रेरी अंकित कुंवर, नितिन असवाल, नितिन पाठक और पंकज साह ने शुरू की है। सभी एमबीपीजी कॉलेज के छात्र हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने इस आइडिया के बारे में युवाओं का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों से युवा पढ़ने के लिए हल्द्वानी पहुंचते हैं लेकिन इसके बाद वह दोबारा दूसरे राज्य की ओर देखते हैं। डिजिटल दौर ने हमे सभी सुविधाएं दी हैं लेकिन उसका फायदा उठाना जरूरी है। लाइब्रेरी के संचालकों ने बताया कि कुमाऊं का पहला ऐसा पुस्तकालय है, जहां पर पाठकों को 24 घंटे पढ़ने की उचित सुविधा मिल रही है। पुस्तकालय में 125 लोगों की बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा भी है।

लाइब्रेरी में उपयोगी पुस्तकें को समाचार पत्रों सहित अन्य कई सुविधाएं दी गई है। युवा अपने अनुसार 24 घंटे के लिए भी अध्ययन लाइब्रेरी में स्लॉट बुक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अहम बात यह है कि इस सुविधा का मूल्य बहुत ही न्यूनतम रखा गया है। जबकि किताबे पढ़ने के शौकीन लोग भी लाइब्रेरी में आकर अध्ययन कर सकते हैं। उनके लिए यह वातावरण शानदार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top