Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: हीरानगर निवासी शुभी हर्बोला ने जर्मनी में रौशन किया नाम

Ad

हल्द्वानी: शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड युवा काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड की प्रतिभा विदेशों में भी नाम रौशन कर रही है और इससे लाखों युवा प्रेरित हो रहे हैं। एक बार फिर उत्तराखंड की बेटी ने विदेश में राज्य का नाम रौशन किया है। हल्द्वानी निवासी शुभी हर्बोला ( subhi harbola in germany) ने जर्मनी से PHD पूरी कर ली है। बता दें कि शुभी हर्बोला पूर्व दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला की पुत्री हैं। बेटी की कामयाबी पर पिता और मां मीना हर्बोला ने खुशी व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हीरानगर निवासी शुभी हर्बोला के बारे में भाई कार्तिक हर्बोला ने जानकारी दी कि वह शुरू से काफी मेधावी थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हल्द्वानी के डीएवी स्कूल से साल 2006 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने रुड़की से बीटेक किया और फिर उन्हें आईआईटी कानपुर में एमटेक के लिए दाखिला मिला। उन्हें MHRD की ओर से छात्रवत्ति मिली थी। एमटेक करने के साथ शुभी आगे की तैयारी कर रही थी और उन्हें जर्मनी जाने का मौका मिला। उन्हें जर्मन सरकार की स्कालर्शिप से यूनिवर्सिटी ऑफ स्टुटगार्ट ( University of Stuttgart) में PHD के लिए दाखिला मिल गया। कुछ दिन पूर्व उन्होंने कम्प्यूटर साइंस स्ट्रीम से अपनी पीएचडी पूरी कर ली हैं। कार्तिक ने बताया कि मौजूदा वक्त में शुभी जर्मनी में स्थित एमएनसी कंपनी में कार्यरत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top