Nainital-Haldwani News

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे सुमित हृदयेश, हल खोजे नगर निगम नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

Ad

हल्द्वानी:नगर निगम परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बर्खास्त सफाई कर्मचारियों की बहाली सहित विभिन्न मांगो को लेकर 22 अक्टूबर की प्रातः 11 बजे से आमरण अनशन कर रहे अमित कुमार के समर्थन में धरना स्थल में उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश पहुंचे। उन्होंने आमरण अनशन कर रहे अमित कुमार का हालचाल जाना।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदयेश ने कहा कि अमित कुमार विभिन्न जायज माँगो को लेकर नगर निगम परिसर में पिछले 50 घंटो से अधिक समय से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन से उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र उचित समाधान करवा कर भूख हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए और अगर अविलंब सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुयी तो उग्र आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान कर्मचारी नेता राहत मसीह, अमरदीप चौधरी, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस सहित दर्जनों लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top