Pithoragarh News

हल्द्वानी:बिंदुखत्ता निवासी सुंदर सिंह धामी बने सेना में लेफ्टिनेंट

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में कमाल कर रहे हैं। इस दिशा में अगर हम बात भारतीय सेना की करें तो यह रिश्ता काफी पुराना है। पहाड़ों में तो कहावत है कि हर घर का बेटा सेना में सेवा देगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के युवाओं का भारतीय सेवा में चयन होने का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब इस लिस्ट में पिथौरागढ़ निवासी सुंदर धामी का नाम भी जुड़ गया है,जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

मूल रूप से पिथौरागढ़ धारचूला के चिचिंडा के सुदूर गांव निवासी सुंदर धामी चेन्नई OTA में हुई पासिंग परेड का हिस्सा बने और भारतीय सेना में शामिल होने के अपने सपने को पूरा किया। लेफ्टिनेंट सुंदर धामी ने स्कूली शिक्षा पिथौरागढ़ से हासिल की इसके बाद उनका दाखिला दिल्ली विश्वविद्यालय में हो गया ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने 2022 में सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल की।

चेन्नई में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से पासआउट होकर बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शमिल होंगी। उनके पिताजी नारायण सिंह धामी भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। वो कुमाऊं रेजिमेंट 5 में हवलदार पद पर थे और 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए है। फिलहाल वो डीएससी में कार्यरत हैं।

लेफ्टिनेंट सुंदर सिंह धामी की माता का नाम नंदा देवी है जो एक कुशल ग्रहणी है। मौजूदा वक्त में उनका परिवार लाल कुआं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बिंदुखत्ता
क्षेत्र में रहते हैं। जानाकारी के मुताबिक, उनके बड़े भाई गणेश धामी प्राउड पहाड़ी संस्था के अध्यक्ष हैं और बड़ी बहन विमला धामी एलएलबी की छात्रा है। सुंदर सिंह धामी के सेना में अफसर बनने की खबर के सामने आने के बाद परिवार को पिथौरागढ़ और हल्द्वानी क्षेत्र से बधाइयां मिल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top