Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 26 नवंबर को ट्रैफिक डायवर्ट, पहाड़ जाने वाले गौलापार होते हुए करेंगे यात्रा पूरी

Ad

Haldwani: Traffic: Divert: वृक्षों के कटान और छटान कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान (दिनांक 26.11.2024)

ADVERTISEMENTS Ad

नोट: यह डायवर्जन प्लान दिनांक 26.11.2024 को प्रातः 10:00 बजे से 17:00 बजे तक लागू रहेगा।

  1. पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले सभी वाहन:
    नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का उपयोग करके अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  2. शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन:
    • शनि बाजार से होते हुए गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।
    • सिधी चौराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।
    • एसडीएम कोर्ट तिराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।
    • तिकोनिया चौराहा से राजपुरा होते हुए गोल्चा कम्पाउंड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।
  3. रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन:
    गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास रोड का उपयोग करके नारीमन तिराहा तक अपने गंतव्य को जाएंगे।
  4. बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन:
    तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का उपयोग करेंगे और नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  5. रोडवेज/केमू की बसें हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने के लिए:
    ताज चौराहा से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड का उपयोग करके नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य तक जाएंगी।
  6. कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा तक:
    सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

यह यातायात डायवर्जन प्लान समय की गंभीरता को देखते हुए लागू किया गया है। कृपया मार्गदर्शन का पालन करें और किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top