Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी JE गृजेश पंत की सड़क हादसे में मौत, आज पिता ने भी तोड़ा दम

Ad

लालकुआं: बीते सप्ताह गजरौला नेशनल हाइवे पर मां को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे बिजली विभाग के अवर अभियंता गृजेश पंत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह गुरुवार को कार से अपनी माता-पिता और चालक के साथ दिल्ली जा रहे थे। उनकी मां, पिता और कार ड्राइवर घायल हो गए थे। उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार को एक निजी हॉस्पिटल में गृजेश पंत के पिता श्यामदत्त पंत की भी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार पहले से सदमें में था और पिता की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि बीते गुरुवार को हल्दूचौड़ के गांव नाथूपुर निवासी 45 वर्षीय गृजेश पंत मां के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने ट्रेन का टिकट बुक कराया था लेकिन वह बाद में कैंसल हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कार से जाने का फैसला किया। कार आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू चला रहा था। कार में उनके साथ माता-पिता भी सवार थे। गजरौला में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में अवर अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व चालक घायल हो गए। पिता को हल्द्वानी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, वहीं मां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र के माहौल को गमगीन कर दिया है। किसी ने सोचा नहीं था कि एक यात्रा पूरे परिवार को कभी ना भूलने वाला दर्द दे देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top