Nainital-Haldwani News

आंचल ने दूध उत्पादों के दाम घटाए,हल्द्वानी में दो मिल्क बूथ की भी हो गई शुरुआत

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास सौरभ बहुगुणा के दिशा निर्देशन पर अध्यक्ष मुकेश बोरा के अथक प्रयासों से आंचल मिल्क बूथ के भव्य शुभारंभ रोडवेज बस स्टेशन में मुख्य अतिथि विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, विशिष्ट अतिथि महापौर डा.जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट द्वारा किया गया।आंचल आज से प्रदेश भर में कई जगह मिल्क बूथ की शुरुआत की है, जिसमें लोगों को आइसक्रीम, लस्सी, दही, दूध और बच्चों के लिए दूध भी मिलेगा। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर आंचल दूध का शुभारंभ कर दिया गया है।

इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि डेरी का हमारे जीवन का बड़ा महत्व है, डेयरी उत्पाद हजारों लोगों की आय का साधन है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लालकुआं क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कदम काफी सराहनीय है।

वही मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि दूध का हमारे जीवन कई तरह के उत्पाद बाजार में पेश किए हैं, जिसमें दूध, दही, घी, मक्खन, लस्सी, आइसक्रीम जैसे उत्पाद पूरे प्रदेश भर में छाए हुए हैं। आंचल अब मिल्क बूथ की स्थापना कर रहा है। यह एक बेहतर कदम साबित होगा।वही नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि आंचल लगातार अपने काम में इजाफा कर रहा है। आज आंचल ने हाल ही में दूध के दाम घटाए हैं। वही आंचल लस्सी, दूध, दही, मक्खन, आइसक्रीम जैसे उत्पाद बेच रहा है। उन्होंने कहा कि मिल्क बूथ का खासकर यह है कि अब लोग अगर यात्रा कर रहे हैं और उन्हें बच्चों के दूध की जरूरत है, तो वह यहां से दूध खरीद सकेंगे। जिससे यात्रा करने में हो रही परेशानी से भी बचा जा सकेगा। कहा कि आंचल लगातार आगे बढ़ रहा है। इस कदम की लोगों ने जमकर सराहना की है।

इस मौके पर रंजन बरगली, नवीन भट्ट, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राहुल छिमवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पार्षद तन्मय रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष से कार्तिक हरबोला,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन बगड़वाल, महेश शर्मा, सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह , प्रभारी प्रशासन डॉ कुमार अजीत, डॉ. एच एस कुटौला, प्रभारी वित्त उमेश पठालनी, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, प्रभारी पी एंड आई मोहन जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपू असगोला, राजू बोरा सहित आंचल परिवार सदस्य मौजूद रहे।

To Top