Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बना स्मैक तस्करों का स्टेशन, पहाड़ों का माहौल खराब करने की कोशिश

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को कामयाबी मिली हैं। हल्द्वानी में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को पकड़ हैं। उनके पास 155 ग्राम स्मैक बरामद हुईं है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा किया। उन्होने बताया कि बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 155 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं।

पकड़े गए दोनो आरोपी लंबे वक्त से तस्करी कर रहे थे। उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर ये हल्द्वानी समेत अन्य जगहों में स्मैक सप्लाई करते थे। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top