Nainital-Haldwani News

काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक दिन में दो सुसाइड केस सामने आए, युवकों की गई जान

Ad

हल्द्वानी: जिले में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है दोनों युवक मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहला मामला गौलापार के देवलतल्ला कुंवरपुर का है। उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक जुनेद घर में ही फांसी लगा ली। वह किराए के कमरे में रह रहा था। जबकि दूसरा मामला दमुआढुंगा का है, जहां 24 वर्षीय अजय कुमार नाम के युवक ने पंखे में लटकर जीवनलीला को समाप्त कर लिया। इस बारे में काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top