Nainital-Haldwani News

बाजार खुला तो हल्द्वानी में चोर हुए एक्टिव, एक दिन में दो चोरी के मामले आए

Ad

हल्द्वानी: शहर में चोरी के मामले कुछ ज्यादा ही सामने आ रहे है । सुनसान गलियां हो या भीड़भाड़ वाला इलाका चोरी को अंजाम किसी भी वक्त किसी भी जगह कहीं भी दिया जा सकता है। सावधान व सतर्क रहने के बावजूद भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे ही पिछले दिनों दो चोरी के मामले सामने आए है। बच्चीनगर चौराहे पर शनिवार की शाम एक स्कूटी सवार महिला के गले से चैन सरेआम धर ली गई ।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगो का ध्यान गया और भीड़ ने उच्चके को पकड़कर पीट दिया। पीड़िता रेखा क्वीरा ने बताया की वह घर से बाज़ार जा रही थी इतने में ही इस घटना को अंजाम दिया गया । पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है । पकड़े गए युवक ने अपना नाम विजय कश्यप निवासी ज्योति दमुवाढूंगा बताया। पुलिस ने लूटी हुई चैन बरामद कर ली है ।
दूसरा मामला आवास विकास इलाके का है। दुकान से एक युवक मोबाइल सेट चुराकर भाग निकला। दुकानदार द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया लेकिन मांफी मागंने व अपनी गलती स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया । ऐसी घटनाओं के चलते आम नागरिक के डरने की वजह और बढ़ गई है।

चोरी से ना केवल पैसे के नुकसान है, इसी के साथ-साथ जान का भी खतरा बना रहता है। दिनदहाड़े चोरी होना जनता की सुरक्षा में लापरवाही की ओर संकेत करता है। इस प्रकार की बढ़ती घटनाएं पुलिस प्रशासन पर भी दवाब बना रही है। वहीं कोरोना वायरस के कम होने के बाद बाजार को खोला गया तो इस तरह के मामले भी सामने आने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top