Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दो मेयर प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापस, हलचल हुई तेज

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शोएब अहमद द्वारा नामांकन वापस ले ले लिया है। शोएब अहमद समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने कहा कि पीछे 10 वर्षों में भाजपा के मेयर द्वारा हल्द्वानी के साथ छल किया गया है और इसी को देखते हुए उन्होंने नामांकन पत्र वापस लिया। शोएब अहमद का नामांकन पत्र वापस लेना कांग्रेस के लिए राहत की खबर है क्योंकि बनभूलपुरा क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहा है और ऐसे में शोएब अहमद का नामांकन वापस देना कहीं ना कहीं कांग्रेस को बढ़त दिला सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्दलीय प्रत्याशी रूपेंद्र नगर ने भी अपना नामांकन पत्र वापस लेते हुए भाजपा  प्रत्याशी गजराज  बिष्ट को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में स्कूल समेत कई मुद्दों पर उनकी भाजपा प्रत्याशी के साथ बातचीत हुई है और उन्होंने मेयर बनने के पश्चात उन पर काम करने की बात कही है। इसी को देखते हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top