Nainital-Haldwani News

विशाल खाती का उत्तराखंड टीम में चयन, राजसिंह डुंगरपुर ट्रॉफी में करेंगे शिरकत

Ad

हल्द्वानी: शहर के एक युवा खिलाड़ी का चयन उत्तराखंड अंडर-14 टीम में हुआ है। विशाल खाती राजसिंह डुंगरपुर ट्रॉफी में खेलते नजर जाएंगे। उनके चयन के बाद परिवार में काफी खुशी का माहौल है। फतेहपुर निवासी विशाल खाती पुत्र हरीश खाती पिछले 6 साल से क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह एसआरएस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करते हैं। जबकि वह एबीएम स्कूल के छात्र हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उनके चयन पर कोच हरीश सिंह नेगी ने बताया कि विशाल लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। वह राजसिंह डुंगरपुर ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि विशाल अपने खेल को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और यही वजह से की उन्हें कामयाबी मिली है।

दूसरी ओर एबीएम स्कूल के प्रबंधक दिवस शर्मा ने कहा कि विशाल एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि उन्हें जो मंच मिला है वो उसमें शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने विशाल को आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि इससे पहले हल्द्वानी के पारितोष राणा ने राजसिंह डुंगरपुर ट्रॉफी में शतक जमाकर सुर्खियां बटोरी थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top