Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: डेंगू के लिए व्हाट्सएप और HELPLINE नंबर जारी, मदद के लिए करें संपर्क

Ad

हल्द्वानी: कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा डेंगू के रोगियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल , नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ,वरिष्ठ नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के साथ बैठक की गई । इस बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को निर्देशित किया गया कि मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय में डेंगू नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहां पर कोई भी नागरिक डेंगू सम्बंधित सूचना / शिकायत दर्ज कराने के साथ ही अस्पतालों में खाली बैडो की उपलब्धता ,प्लेटलेट्स इत्यादि से सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad

इस हेतु व्हाट्स एप नम्बर 8267005112 पर चेटस के माध्यम से तथा दिनांक 17/09/2023 से दूरभाष नम्बर 5946281234 पर फोन के माध्यम से सम्पर्क जा सकता है। उक्त दोनों नम्बर 24×7 उपलब्ध रहेंगे तथा निर्देशित किया गया कि नगर निगम द्वारा स्वास्थ विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए नगर निगम तथा स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीमे गठित की जाएगी।

इन टीमो द्वारा नगर के सभी वार्डो का भ्रमण किया जाएगा तथा जहा भी पानी जमा पाया जाएगा वहा उसकी सफाई करवाई जाएगी। तथा लार्वासीडल का छिडकाव किया जाएगा इसके साथ ही उक्त टीमो द्वारा घर घर जाकर डेंगू से बचाव हेतु नागरिको को जानकारी दी जाएगी तथा घर के कूलर ,गमलो इत्यादि का भी निरीक्षण किया जाएगा तथा डेंगू का लार्वा पाए जाने पर सोर्स रिडक्सन की कार्यवाही करते हुए लार्वा को नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top