Uttarakhand News

हल्द्वानी:भाजपा खेमे में कांग्रेस की सेंधमारी, योगेश जोशी वापस कांग्रेस में लौटे

Uttarakhand News: मतदान से पहले राजनीतिक दल अपने कुनबे को मजबूत कर रहे हैं। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने बीजेपी में बड़ी सेंधमारी की है। भाजपा के नेता एवं कालाढूंगी क्षेत्र के समाजसेवी योगेशी जोशी की घर वापसी हो गई है। उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनके साथ कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को कुसुमखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नेता योगेश जोशी ने कांग्रेस का थामन थाम लिया। इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। घर वापसी पर योगेश जोशी ने कहा कि वो अब लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र से पार्टी है जो विकास कर सकती है।

To Top